कांग्रेस ने विजय कुमार को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत चुनाव हेतु जिला पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के दिगरा मुवानी पंचायत क्षेत्र से विजय कुमार को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि जिला पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के दिगरा मुवानी पंचायत क्षेत्र से विजय कुमार को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। श्री धस्माना ने यह भी कहा कि शीघ्र ही बचे हुए जनपदों से भी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को आम जनता का भारी समर्थन मिल रहा है तथा कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी 12 जिला पंचायतों में विजय का परचम लहरायेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!