हरिद्वार लोस सीट पर प्रत्याशी ढूंढने के लिए भटक रही कांग्रेसःत्रिवेन्द्र

Share Now

हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार जिला भाजपा की बैठक मंे लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों मंे भाजपा की जीत तय है। जिसे देखते हुए कांग्रेसियों के हाथ पांव फूल रहे है। कांग्रेस अभी भी अपने प्रत्याशी को ढूंढने के लिए भटक रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खींच रहे है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वो 23 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करेंगे और 26 मार्च को फिजिकल नामांकन करने जाएंगे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत जी जान से जुटे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने हरिद्वार के एक निजी पैलेस में चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी बीजेपी विधायक मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं का जोश देखकर, उनका जोश भी दोगुना हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश की बदौलत ही बीजेपी पीएम मोदी के 400 पार का नारा पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!