काँग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं अविनाश पाण्डे को गिनाए हार के कारण

Share Now

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें धीरेन्द्र प्रताप, चौ0 महेन्द्र सिंह, नवीन जोशी, मनीष नागपाल, राजेन्द्र शाह, विनोद चौहान, लक्ष्मी अग्रवाल, पी0के0 अग्रवाल शामिल थे पार्टी प्रभारी देवेन्द्र यादव और अविनाश पाण्डे से मिला और विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर चर्चा की।
इन नेताओं ने उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं अविनाश पाण्डे को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से काम करेगा तथा दोनों चुनाव में काँग्रेस पार्टी का पंरचम लहरानें का काम करेगा। उन्होनें यह भी कहा कि जो लोग पार्टी के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी करके पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उनको पार्टी से बहार का रास्ता दिखाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!