कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून दौरे को लेकर हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक

Share Now

देहरादून। 28 जनवरी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉर रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टेट जोनल हेड अजय सिंह एवं रौकी तुशिद की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
वार रूम अध्यक्ष नवीन जोशी ने बैठक सभी सदस्यों से आग्रह किया शीघ्र अतिशीघ्र जिन नेताओं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क नही हो पाया है उन्हें सम्पर्क किया जाए जबकि प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता गणों पार्टी कार्यकर्ताओं से वार रूम के सदस्य सम्पर्क कर चुके हैं और सभी में कल के कार्यक्रम के लिए उत्साह बना हुआ है।
जोशी ने बताया कि वार रूम से आ रही सूचनाओं के अनुसार भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सूनने के लिए उत्साहित हैं और देहरादून पहुंच रहें हैं कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है। बैठक में वार रूम के सभी सदस्य जिसमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, डेस्क हेड वीरेन्द्र पंवार, विनय कुमार, प्रवीन त्यागी टीटू, विनीत अग्रहरि गुप्ता, सुरेश आर्य कोऑर्डिनेटर अरूण बलूनी, वीरेन्द्र प्रधान, रूहेल हसनान, लखीराम बिजलवाण भीम सिंह करासी, सुनील थपलियाल, प्रदीप डोभाल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!