कांग्रेस ने जयंती पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Share Now

ऋषिकेश। भारत रत्न और भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने नगर निगम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस की ओर से भी कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में पंचायतों को निचले स्तर पर पूर्ण अधिकार देकर पंचायती राज जैसे एक्ट बनाकर देश की सबसे निचली संसद को मजबूत करने का काम किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस आइटी सेल विधानसभा अध्यक्ष संदीप बस्नेत, विक्रम भंडारी, शीला देवी, ज्ञानेश मिश्रा, रोशनी देवी, गीता सोनी, लवीश अग्रवाल मौजूद थे।वहीं, रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में संगठन कार्यकर्त्ताओं ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी नवीन भारत के प्रणेता रहे हैं। कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत भी उन्हीं ने की गई थी। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी प्रेम और सौहार्द के भी प्रतीक थे उनके द्वारा पंचायती राज को मजबूत करने का कानून भी बनाया गया, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!