मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आय का व्योरा देने को कहा है , इसके पीछे मुख्यमंत्री ने तर्क देते हुए कहा इससे पारदर्शिता बनेगी साथ ही जो अनावश्यक बातें सामने आती है वो भी दूर होगी, उन्ह्होंनेे कहा कि मेरी समझ से इसमे किसी को दिक्कत नही होनी चाहिए जब देश के प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक व्योरा दे रहे है तो कर्मचारियों को भी देना चाहिए।
वंही मुख्यमंत्री के इस आदेश को सही ठहराते हुए कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा इस कोरोना काल मे सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा है ऐसे में सरकार ने जो कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्णय लिया है वो गलत है कांग्रेस इसकी निन्दा करती है इसके साथ ही प्रीतम ने कहा जब वेतन कटौती का मामला कोर्ट में पहुचा तो सरकार ने जो हलफनामा दिया वो बिल्कुल झूठ है क्योंकि कर्मचारियों के साथ सरकार ने वेतन कटौती को लेकर कोई बात तक नही की।
