काँग्रेस सेवा दल का सड़क पर अर्ध नग्न प्रदर्शन – 29 दिसंबर की बड़ी जंग का ऐलान

Share Now

रूड़की

अर्द्धनग्न हो किया प्रदर्शन

प्रदेश और केंद्र की सरकार पर लक्सर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सेवादल नेरूड़की के लक्सर में लक्सर रुड़की मार्ग के निर्माण को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया जिसमें कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने सांसद व केंद्र की सरकार को पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने बताया कि लक्सर की जनता की तरफ लक्सर के जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान नहीं है। केंद्र में बीजेपी की सरकार है और राज्य में भी बीजेपी की सरकार है लेकिन ये सरकार फेल हो चुकी है। यहां के जनप्रतिनिधि यहां की जनता की कोई पीड़ा नहीं समझ रहे हैं।चुनाव जीतने के बाद अपने घर बैठने का काम कर रहे हैं। लक्सर रुड़की मार्ग को जान बूझकर रोड़े अटकाए जा रहे है | उंन्होने कहा कि आठ माह से कांग्रेस सेवादल विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आखिर भारतीय जनता पार्टी लक्सर की जनता को क्यों नही समझ रही है। सरकार यहाँ कि जनता का एक तरह से शोषण कर रही हैं। यहां सरकार रोजगार इंडस्ट्री भी नहीं लगा रही है। अगर सरकार हमारी बात नही मानती है तो आने वाली 29 दिसम्बर को रास्ट्रिया द्वज वंदन के साथ  एक बड़े आंदोलन का आगाज करेंगे ।

राजेश रस्तोगी (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!