दुर्घटना के मृतकों के प्रति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया

Share Now

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है। कांग्रेस नेताओं ने सड़क हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना से कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महरा एवं नेता प्रतिपक्ष आर्य ने इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि पहाड़ों में होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में यात्रा सीजन चल रहा है तथा इस समय सुरक्षा के कडे इंजजामात होने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा मध्य प्रदेश सरकार से सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है। उन्होंने मृतकों की आत्म शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार सड़क हादसे मे मारे गये लोगों के परिजनों के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!