नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

Share Now

देहरादून। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण जूम बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात द्वारा संयुक्त रूप से ली गयी। तीन चरणों हुई बैठकों में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर प्रदेश के जिला, महानगर अध्यक्ष गण, नगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से चर्चा हुई। जूम के माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला, महानगर अध्यक्षों, ब्लॉक, नगर अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नगर निकायों में सम्पन्न होने वाले चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों से जनता को रू-ब-रू कराने की आवश्यकता है, भाजपा के जो नेता यह कहते हैं कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में क्या किया? उन लोगों के झूट का हमें पर्दाफाश करना है। साथ ही उन्होंने उन पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडनें की सलाह दी जो किन्ही कारणवश विगत समय से निष्क्रिय पड़े हुए हैं।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने कहा कि हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की एक ऐसी टीम हो जो वार्ड की सम्पूर्ण जानकारी से समय समय पर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराये। परिसीमन के समय वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए तथा समय समय पर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट प्रेषित की जाए। बैठक में सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों, ब्लॉक, नगर अध्यक्षों ने अपने अपने सुझाव दिए। जूम बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत िंसह, प्रेम बहुखण्डी, नवनीत सती, गिरीश पपने, नारायण सिंह रावत (अध्यक्ष रानीखेत), पूरन कठैत (अध्यक्ष चम्पावत), लक्ष्मी अग्रवाल (जिलाध्यक्ष पछुवादून), डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी (महानगर अध्यक्ष देहरादून), मोहित शर्मा उनियाल (परवा दून देहरादून), सतपाल ब्रह्मचारी (महानगर अध्यक्ष हरिद्वार), अमन गर्ग (कार्यकारी अध्यक्ष महानगर हरिद्वार), राजीव चैधरी (जिलाध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण), राजेन्द्र चैधरी (महानगर अध्यक्ष रूडकी), राहुल छिमवाल (जिलाध्यक्ष नैनीताल), गोविन्द सिंह बिष्ट (महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी), विनोद सिंह नेगी (जिलाध्यक्ष पौडी), विनोद डबराल (जिलाध्यक्ष कोटद्वार), कुवंर सजवाण (जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग), राकेश राणा (जिलाध्यक्ष टिहरी), उत्तम असवाल (जिलाध्यक्ष देवप्रयाग), मुशर्रफ हुसैन (शहर अध्यक्ष काशीपुर), सी0पी0 शर्मा (शहर अध्यक्ष रूद्रपुर), हिमान्शु गाबा (जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर), मनीष राणा(जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी), दिनेश चैहान(जिलाध्यक्ष पुरोला) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!