वैक्सिनेशन की धीमी गति व अलग-अलग कीमतों का कांग्रेस करेगी विरोधः नवीन जोशी

Share Now

देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की वैक्सीन नीति तथा धीमी गति से वैक्सिनेशन किये जाने तथा अलग-अलग दामों के विरोध में दिनांक 4 जून को देशभर में राज्यपाल एवं जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर विरोध दर्ज करेगी। इसी कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 जून को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा जिला मुख्यालयों में जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किये जायेंगप्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी एक देश एक दाम तथा शीघ्र वैक्सिनेशन की मांग को लेकर राष्ट्रपसिे मांग करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वैक्सीनेशन की रणनीति भारी भूलों की एक खतरनाक कॉकटेल है। भाजपा सरकार ने ‘वैक्सीनेशन की योजना’ बनाने का अपना कर्तव्य ही भुला दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर एक ‘डिजिटल डिवाईड’ पैदा किया, जिससे वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीमी हो गई। केंद्र सरकार ने ‘विभिन्न कीमतों के स्लैब’ बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की, यानि एक ही वैक्सीन के लिए अलग अलग कीमतें तय कीं, ताकि आम आदमी से आपदा में लूट की जा सके। नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की इस नीति का पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विरोध करते हुए राष्ट्रपति से मांग करेगी कि वैक्सिनेशन में तेजी लाई जाय तथा एक देश एक दाम की नीति अपनाई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!