सितारगंज में 5000 किसानों के हस्ताक्षर कराने के लक्ष्य के साथ कॉंग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

Share Now

किसानों के लिए पास किए गए तीन बिलों के विरोध में काँग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।

स्थान- सितारगंज।

सितारगंज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए 3 कृषि बिलों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया और हस्ताक्षर किए गए ज्ञापन को राष्ट्रपति को भेजा।

बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा बीते दिनो किसानों के लिए 3 कृषि बिल पास किए थे जिसको लेकर पूरे देश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन भी किए गए थे और सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि बिलों को किसानों ने काला कानून बताते हुए इंन्हे वापस लेने की मांग की थी। जिसके बाद काँग्रेस पार्टी पूरे देश में किसान विरोधी बिल निरस्त करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है जिस के संबंध में आज सितारगंज कृषि मंडी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों के हस्ताक्षर कराएं साथी ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति को भेजा
प्रदेश महासचिव नवतेज पाल ने कहा कि पूरे देश में सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चला रही है। सितारगंज में 5000 किसानों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है

नवतेज पाल। किसान व कांग्रेस प्रदेश सचिव।

– हसनैन मलिक। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!