जल्द राज्य में स्कूल खोलने पर विचार- अपनी शिक्षा नीति न होने से शिक्षा बनी व्यापार – कुँवर जपेंदर सिंह

Share Now

देहरादून

उत्तराखंड सरकार बहुत जल्द राज्य में स्कूल खोलने पर विचार कर रही है लेकिन वही इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है बीजेपी के नेता कुंवर जपेंदर सिंह ने देहरादून प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य के प्राइवेट स्कूल सरकार के ऊपर दबाव बनाकर स्कूल को कोरोना काल में जल्द खोलने की वकालत कर रहे हैं जो कि प्रदेश में संक्रमण जिस तेजी के साथ बढ़ रहा है उससे बच्चे स्कूलों में महफूज नहीं रह पाएंगे ।जपेंदर ने सवाल खड़ा करते हुए कहा जो प्राइवेट स्कूल ,स्कूल को खोलने के लिए लगातार सरकार के ऊपर दबाव बना रहे हैं क्या किसी अनहोनी होने पर वो जिमेदारी लेने को तैयार हैं? बीजेपी नेता ने कहा की प्रदेश को बने हुए 20 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक राज्य की अपनी शिक्षा नीति नही बन पाई है ना ही राज्य का फीस एक्ट बना है जिस कारण से प्राइवेट स्कूल लगातार अपनी मनमानी करते आए हैं और शिक्षा को व्यापार बनाने का काम कर रहे हैं। जिस कारण अभिभावक लगातार परेशान होते हैं उसके बावजूद भी अलग-अलग एक्टिविटीज के नाम पर उनके जेब में डाका डालने का काम प्राइवेट स्कूल की ओर से जारी रहता है।

कुंवर जपिंदर सिंह नेता बीजेपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!