जुबान फिसलने के बाद सांसद ने लिया यूटर्न
रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर
14 साल से लेकर 45 साल उम्र के लोगो को ऑक्सिजन प्रयाप्त मात्रा में आने के बयान पर सांसद अजय भट्ट ने यूटर्न लिया है। सांसद अजय भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि वेक्सीनेश की जानकारी देते हुए उनकी जुबान फिसल गई। इसे अन्यथा ना लिया जाए। उन्होंने कहा कि 14 साल की जगह 18 साल व ऑक्सीजन की जगह वैक्सीन समझा जाये।
आपको बतादे की 3 जून को सांसद अजय भट्ट द्वारा रूद्रपुर सहित जनपद के तमाम अस्पतालों में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि देश मे वैक्सीन की कमी नही है। 14 साल से 45 साल उम्र के लोगो के लिए प्रयाप्त मात्रा में ऑक्सीजन आने वाली है। जिसके बाद इस बयान को मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। आज सांसद अजय भट्ट ने बताया कि वह बयान भूल वश फ्लो में बोल दिया गया था। उन्होंने जनता से इसे अन्यथा ना लेने की अपील की है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि अब नैनीताल ओर उधम सिंह नगर जनपद में 18 साल से ऊपर के लोगो के लिए भरपूर मात्रा में वैक्सीन पहुच चूकि है। उन्होंने कहा कि कल रूद्रपुर दौरे के दौरान दिए गए बयान पर यूटर्न लेते हुए कहा कि उनका सापेक्ष्य ऑक्सीजन की जगह वेक्सीजन था। कहा कि इस बयान को अन्यथा ना लिया जाए। 18 साले से ऊपर के लोगो के लिए अब वैक्सीन की खेप केंद्र सरकार द्वारा दी जाती रहेगी।
अजय भट्ट — सांसद
