प्रतापनगर में आया पहला करुणा पॉजिटिव केश ।
क्षेत्र में बना दहशत का माहौल ।
टिहरी जिले के प्रताप नगर में कोरो ना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद एक ही बस से लंबा गांव आने वाले 21 लोग दहशत में है, ऋषिकेश में क्वॉरेंटाइन के बाद सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, इस दौरान यह लोग किन किन से मिले कौन इन्हें छोड़ने आया इन सब को चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता है।
केशव रावत प्रतापनगर
4 जून को मुनी की रेती से एक बस 21 लोगों को लेकर लंबगांव पहुंची थी जिसमें से चार लोग मंजखेत भदूरा के थे उन चार में से एक युवक का सैंपल ऋषिकेश में ही लिया गया था जिसकी रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई और यह खबर मिलते ही स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर रानी ने बिना किसी देर के एंबुलेंस मंजखेत गांव भिजवाकर संक्रमित को नई टिहरी भेज दिया उक्त के साथ आए तीनों लोग मंजखेत गांव के प्राइमरी स्कूल में क्वॉरेंटाइन है और इनके साथ एक व्यक्ति लिखवारगांव के जो इस बस में आए हैं दो लोग कुड़ी गांव के हैं जो उस बस में आए हैं।
टोटल 21 लोग ऋषिकेश मुनी की रेती से लंबगांव आए थे उन पर विशेष नजर रखी जा रही है और उन सबके दोबारा से सैंपल लिए जाएंगे और परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे यह पहला मामला है जो प्रतापनगर में कल 5 जून को सामने आया जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है ।
21 लोग एक साथ एक बस में आए और जगह-जगह कई गांव को चले गए हैं और बताया जा रहा है कि यह लोग 14 दिन ऋषिकेश मुनिकीरेती में क्वॉरेंटाइन होने के बाद इनको यह कहा गया कि आपकी रिपोर्ट नेगेटिव है आप घर जा सकते हैं बावजूद उसके एक लड़के की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिससे सभी 21 लोग घबराए हुए हैं और यह लोग जिन जिन गांव के हैं उन गांव के साथ-साथ यह लोग लंबगांव से जहां जहां से हो कर गए साथ ही जिन लोगों ने इनको छोड़ने का काम किया है वह सब लोग दहशत में हैं औरघबराय हुये है ।
केशव रावत प्रतापनगर
