पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पाॅजीटिव, घर पर हुईं क्वारंटाइन

Share Now

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को कोरोना हो गया है। शनिवार को दून की एक प्राइवेट लैब में उनके सैंपल की जांच की गई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके म्युनिसिपल रोड स्थित आवास को क्वारंटाइन कर दिया गया है। राज्य में किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के कोरोना की चपेट में आने का यह पहला मामला है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता रावत का स्वास्थ्य 24 मई को खराब हुआ था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी कोरोना जांच की गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अमृता का स्वास्थ्य शनिवार को ज्यादा खराब हुआ तो दून की एक प्राइवेट लैब से सैंपल की जांच कराई गई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इससे  सरकार और शासन में बेचैनी है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज ने भी शिरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!