
कोरोना वायरस, कम्युनिटी स्प्रेडिंग की स्टेज 3 में न पहुंच सके इसके लिए पूरे देश में सिस्टम सख्ती से काम कर रहा है। उत्तरकाशी जिले में सड़क मार्ग से प्रवेश के सभी बिंदुओं को बंद कर दिया गया है। लोगों को हर हाल में घरों में रहने के लिए कहा गया है । घरों में अथवा घरों से बाहर निकलकर बेवजह एकत्र हो रहे लोगों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है , घरों में कैद इंसानों के लिए खाने पीने की व्यवस्था तो की जा रही है किंतु बेजुबान पालतू पशुओँ के लिए चारा समस्या पैदा हो गई है, खासकर उन गायों को के लिए जिन्हें दूध नही देने की स्थिति में उनके मालिकों द्वारा सड़क पर छोड़ दिया जाता है । टिहरी जिले की बॉर्डर से लगी उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ पालिका वार्ड नंबर 4 के सभासद नरेंद्र सिंह नेगी ने इस बेजुबान प्राणीयो की जरूरत को समझते हुए इनके लिए दाना पानी और चारे आदि का प्रबंध किया है ।
इसके साथ ही कर्फ्यू में ढील के दौरान बाजार से सामान खरीदने और बैंक इत्यादि के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बना दिए हैं और जनहित के कार्य में लगी सभी वाहनों को के साथ पूरे इलाके में घरों , सड़को और गलियों को समय-समय पर सेनीटाइज किया जा रहा है।
गिरीश गैरोला
चिन्यालीसौड़ पलीक के सभसाद नरेंद्र नेगी की उपस्थिति में टिहरी जिले की सीमा से लगी चिन्यालीसौड़ पालिका को पूरी तरह से सेनिटाइजर एवं फोगिंग करके पूरे कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए जिस तरह से कार्य किया जा रहा है उसके लिए नगर वासियों द्वारा बहुत सराहना की जा रही हैं,साथ ही पालिका के प्रवेश द्वारा से ही सभी वाहनों को पूरी तरह से पुलिस की उपस्थिति में सेनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

सफाई निरीक्षक कमल सिंह द्वारा पर्यावरण मित्रों के साथ पालिका क्षेत्र में घूम रहे पशुओं को चारा की व्यवस्था करके उन्हें चारा खिलाया जा रहा है। साथ ही पूरे पालिका क्षेत्र को कोरोना वायरस के लिए सभी 07 वार्डो के अलावा सभी विभागों के कार्यालयों, बैंक, एटीएम, पुलिस चौकी, एवं पेट्रोल पंप हॉस्पिटल ,हवाई अड्डे और गाड़ियों,को डेली सेंटरीज़ किया जा रहा है। पूरी पालिका एरिया में फोगिंग किया जा रहा है साथ ही नालियों में बिलीचिंग पावडर का छिड़काव के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है लोगों में कोरोना वायरस के बचाव के लिए सोसल डिस्टनसिंग के लिए डेली बैंको, एवं भीड़ वाले स्थानों पर पेंट एवं चूना डालकर डिस्टनसिंग घेरे बनाये जा रहे हैं जिसके लिए पालिका द्वारा सभी दुकानों के सामने गोले बनाये गये, साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए सभी सभसाद द्वारा सफाई निरीक्षक के साथ लोगों को अपने घरों में ही रहने के लिए अपील की जा रही हैं जिससे लोगों अपने घरों में रहा कर पालिका का सहयोग कर रहे हैं, साथ ही,डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी से भी, लोगों के जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पालिका द्वारा कोरोना वायरस के लिए जिस तरह से पालिका द्वारा कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है, और इसी तरह समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिला तो निशिचत ही एक दिन कोरोना से जंग जीत ही लेंगे।
