नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने की शिकायत पर कोटद्वार पहुची क्राइम ब्रांच की टीम

Share Now

नकली रेमडेसिविर

दिल्ली क्राइम ब्रांच की  टीम अचानक कोटद्वार पहुची और लोकल पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी | दरअसल दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में कुछ नकली रेमडेसिविर के इंजेक्शन बरामद होने के बाद क्राइम ब्रांच की  टीम दो दिन पूर्व भी कोटद्वार पहुची थी | आज अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया की जाँच में टीम को बताया गया था कि पकडे गए आरोपी ने लीज पर कोटद्वार में जमीन ली थी उन्होंने बताया कि यहाँ पर न तो निर्माण होता है और न पैकेजिंग ही , अभी तक नकली  इंजेक्शन की  बरद्मागी रूडकी और हरिद्वार से ही  हुई है और वही से दो आरोपी भी पकडे गए है |

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामदगी के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कोटद्वार सिडकुल स्थित नेक्टर हर्ब्स एवं ड्रग कम्पनी में छांपेमारी करने पंहुची। जिसकी भनक कोटद्वार पुलिस को नही लगी आनन फानन में सीओ और एएसपी मौके पर पंहुचे और क्राइम ब्रांच से वार्ता कर अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि आदित्य गौतम नाम के व्यक्ति को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है उसने क्राइम ब्रांच को बताया था कि उन्होंने सिडकुल में लीज पर कम्पनी ले रखी थी। केवल नाम बताने को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम यंहा पर पंहुची है,लेकिन यंहा पर किसी तरह की कोई बरामदगी या इंवॉलमेंट नही पाया गया है।
मनीषा जोशी-अपर पुलीस अधीक्षक,कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!