सम्मोहन कर लूट लिए नगदी और जेवर : लूट की नई तकनीक

Share Now

जसपुर मे दिनदहाड़े कार सवार चार बदमाशों ने मां-बेटी को सम्मोहित कर नगदी और जेवरात लूट लिए। महिलाओं ने घटना की जानकारी बस अड्डे पर खड़े दो युवकों को दी तो उन्होंने कार सवारों का पीछा कर उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख तीन बदमाश जंगल की ओर भाग गए। जबकि एक युवक को कार समेत पकड कर कोतवाली ले आए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाष को जेल भेज दिया है।

https://youtu.be/P32gqq0oiEg


जसपुर के नई बस्ती निवासी शफीकन अपनी पुत्री फरहा का इलाज काशीपुर में चल रहा है। दोनों दवा लेने काशीपुर जाने की तैयारी कर रही थी। शफीकन के साथ उसकी ननद रईसन को भी काशीपुर जाना था। इस पर मां-बेटी जीजीआईसी के पास रईसन का इंतजार करने लगी। इसी बीच अफजलगढ़ की ओर से आई एक कार में सवार चार लोगों ने मां-बेटी को अकेला देखकर उनसे बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान सम्मोहित कर बदमाश दोनों से तीन हजार रुपये और दो जोड़ी सोने के कुंडल लूटकर भाग निकले। कुछ देर बाद माजरा समझने पर पीड़ितों ने मैजिक स्टैंड के मुंशी अन्नू खां और उनके दोस्त कपिल को घटना की जानकारी दी। अन्नू और कपिल ने कार से बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। काशीपुर रोड पर शेर अली बाबा मजार के पास बदमाशों की कार के आगे अपनी कार लगा दी। इस बीच हाईवे पर अन्य लोग भी रुक गये। इस दौरान मौका पाकर तीन बदमाश भाग निकले, जबकि एक बदमाश को कार समेत दबोच लिया गया।

आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। बदमाश ने अपना नाम आरफीन पुत्र हसीन निवासी जामा मस्जिद, अमरोहा बताया। उसने अपने साथियों के नाम शराफत, आसिफ और जफर निवासी अमरोहा के नाम बताये। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि मां-बेटी से छीने रुपये एवं कुंडल आसिफ नामक बदमाश के पास हैं। शफीकन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी को न्यायालय पेष कियस जहाॅ से उसे जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!