रुद्रपुर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कार्यक्रम भी रद्द – covid कर्फ्यू

Share Now

रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर

प्रदेश भर में रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया गया है। जिसका असर जिला मुख्यालय रूद्रपुर में भी देखने को मिला। बाजार में व्यपारियो द्वारा दुकाने बन्द रखी गयी। इसके अलावा सड़के सुनसान दिखाई दी। रात 10 बजे के बाद सड़को में घूम रहे लोगो के खिलाफ पुलिस द्वारा चालान काटने की कार्यवाही भी की गई। 

शासन के आदेश के बाद आज प्रदेश भर में रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया गया है। उधमसिंहनगर जनपद में भी लॉक डाउन का असर देखने को मिला। जिसके चलते सुबह से ही रुद्रपुर की सड़कें सूनी नजर आई। जो लोग वेबजह सड़कों पर नजर आए उन्हें पुलिस द्वारा घरों को वापस कर दिया गया। सुबह से ही पुलिस ने शहर भर में गस्त करनी शुरू कर दी थी और जो लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे उन्हें घर में भेजना शुरू कर दिया। इसके अलावा कई वाहनों के चालान भी किये गए। नगर निगम की टीम द्वारा बाजार को सेनेटाइज किया गया। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण दूसरे चरण में तेजी से फैल रहा है। कई लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। ऐसे में शासन ने 2 दिन पहले गाइडलाइन जारी की थी कि रात 10:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, लेकिन शनिवार देर शाम इसकी अवधि रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे कर दी थी और प्रत्येक रविवार लॉक डाउन की घोषणा की थी। जिसके तहत आज पहले रविवार रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा, पंतनगर में संपूर्ण लॉकडाउन रहा और पूरा शहर सन्नाटे में रहा। शहर की व्यस्त गलियां सूनी नजर आई। रुद्रपुर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया। रूद्रपुर के सीओ सिटी अमित कुमार ने कहा कि आज सिर्फ बेवजह घूमने वाले लोगो के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है आगे और भी कार्यवाही की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!