बेटी और जवाई को गोली मार कर हत्या – प्रेम विवाह से नाराज थे भाई और पिता

Share Now

काशीपुर में आज देर शाम नवविवाहित जोड़े की लड़की के पिता और उसके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी.. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.. घटना के बाद आरोपी और भाई फरार हो गए हैं.. पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.. मामला प्रेम विवाह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है..।

दरअसल काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां के रहने वाले राशिद पुत्र कमरुद्दीन अपने पड़ोस की ही रहने वाली नाजिया उर्फ मुन्नी पुत्री मुजम्मिल से तकरीबन 3 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था.. तभी से ही राशिद और नाजिया फरार थे..दो दिन पूर्व ही दोनों को नाजिया के पिता मुजम्मिल ने राशिद के पिता कमरुद्दीन से कहकर बुलवा लिया था.. घटना आज शाम उस वक्त की है जब नाजिया और राशिद दवा लेकर अपने घर आ रहे थे कि घर के पास ही में बैठे मुजम्मिल और उसके बेटे ने दोनों को गोली मार दी.. राशिद और नाजिया दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई.. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए दोनों के शवों को राजकीय चिकित्सालय ले आए जहां से दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.. घटना के बाद से आपके क्षेत्र में दहशत का माहौल है.. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि घटना में मृतका के पिता का नाम सामने आ रहा है जोकि इस शादी से खुश नहीं थे.. घटना के बाद से मौके से फरार मृतका के पिता और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा..।

भाई और पिता ने कर डाली हत्या – ओरेम विवाह से थे नाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!