आप की चुनौती
हल्द्वानी
दिल्ली के विकास मोडल को उत्तराखंड मे उतारने के लिए आतुर दिख रही आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार के विकास कार्यो पर शंका जाहिर करते हुए सीएम को सिर्फ 5 विकास कार्य गिनाने की चुनोती दी तो जबाब मे शहरी विकास मंत्री मदन कौसिक ने 5 नहीं 100 कार्य दिखाने की बात कह डाली | तैश मे आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब उत्तराखंड आकार खुले मंच पर चर्चा का आमंत्रण दे डाला है | 3 जनवरी को आप नेता देहारादून आ रहे है और 4 जनवरी को महसंग्राम के लिए खुला न्योता दिया है | अब देखना होगा की इस चुनोती को उत्तराखंड के नंबर दो के मंत्री मदन कौसिक स्वीकार करते है या नहीं |
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को 3 जनवरी को डिबेट के लिए आमंत्रित किया है| वह राज्य के विकास के मुद्दों पर उनसे सीधी बात कर सकते हैं, पिछले दौरे में मनीष सिसोदिया ने कहा था कि वर्तमान सरकार इन 5 सालों में अपने 5 कामों को गिनाए इसके जवाब में मंत्री मदन कौशिक ने कहा था कि हम 100 काम गिनाएंगे, लिहाजा अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड आ रहे हैं कि उत्तराखंड के विकास के प्रति सीधे-सीधे आमने-सामने की बात हो सके , लेकिन इस सरकार में जनता त्रस्त है मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक मस्त हैं उनको जनता के जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है।
– समित टिक्कू, प्रदेश प्रवक्ता आप
