रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बताया, निंदा नाथ सिंह – सीमाओं पर हो रही घटनाओं पर केवल कड़ी निंदा कर इतिश्री करते है रक्षा मंत्री- टिहरी कांग्रेस

Share Now

देश के बॉर्डर पर होने वाली घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया में सिर्फ निंदा करने तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए टिहरी जिला कांग्रेस ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को निंदा नाथ सिंह करार दिया है। बीजेपी की वर्चुअल रैली के विरोध में नई टिहरी के कांग्रेस जनों ने शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अपने कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा आज देश भर में आयोजित वर्चुअल रैली के विरोध में नई टिहरी के कांग्रेस जनों ने शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अपने कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया।
नई टिहरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल(मोनू)ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी सीमाओं पर हो रही घटनाओं पर केवल कड़ी निंदा करके इतिश्री करते हैं। इनका नाम निंदा नाथ सिंह होना चाहिए।आए दिन बॉर्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं।भारत की रक्षा नीति पूर्ण रूप से फेल हो रही है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत ने कहा कि नेपाल जैसा देश जो हमेशा से भारत का मित्र रहा है वह भी आज सीमा पर विवाद पैदा कर रहा है किंतु हमारी सरकार गहरी निंद्रा में सोई पड़ी है।

बीजेपी की वर्चुअल रैली के खिलाफ टिहरी कांग्रेस का धरना

महिला सेवा दल की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत ने कहा की कोरोना काल में जब देश की जनता को सरकार के सहारे की जरूरत है।गरीब आदमी भूख से तड़प रहा है तो बीजेपी सरकार वर्चुअल रैलियां करके केवल अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि कर रही है।उन्होंने कहा इस वक्त देश को रैली की नहीं राशन की जरूरत है।
वक्ताओं ने कहा की बीजेपी हमेशा चुनावी मोड में रहती है और उन्हें मात्र कुर्सी पर बने रहने की राजनीति आती है जबकि इस वक्त देश के गरीब,किसान,प्रवासी मजदूर,छोटे व्यापारी आदि जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!