देहरादून : भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखण्ड के प्रांतीय सम्मेलन प्रेस क्लब मे

Share Now

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखण्ड के प्रांतीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र गोयल द्वारा सत्य प्रकाश नौटियाल,प्रदीप भंडारी ,राम गोपाल अग्रवाल राज कुमार पुरोहित(पू0 राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार),अमर सिंह स्वेडीया,कुलदीप शर्मा राजेंद्र वर्मा, अमरीश त्यागी सहित विभिन्न व्यापारियो को प्रांतीय व देहरादून जनपद की सदस्यता प्रदान कर व्यापार मंडल मे स्वागत किया गया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुशीला खत्री द्वारा भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए, सुमन जैन, बबीता गुप्ता, भक्ति कपूर, रितु गोयल, मधुलिका ,रीना अग्रवाल ,मनिंदर कौर, सुधा शर्मा ,सारिका जयसवाल ,रीना गर्ग ,आदि महिला व्यापारियों को प्रदेश व जनपद की कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र गोयल द्वारा भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्र व्यापी स्वरुप व उसके उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों का हित व सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है,कोरोना काल में व्यापारियों का अपनी जान की बाजी लगा कर जनसेवा करना उनको किसी कोरोना योध्दा से कम सम्मान नही देता।नगर मोहल्ले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।मंचासिन विभिन्न अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यापारी हित मे एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ परिवार की बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शोभायमान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सुबोध गोयल,प्रदेश सलाहकार अनुज तायल एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा सुशीला खत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद यासीन अंसारी,प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर,महिला प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या मे महिला व पुरुष व्यवसायीयों ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!