देहरादून : मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हुई सड़क एवं पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री के निर्देश

Share Now

देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हुई सड़क एवं पेयजल समस्याओं के निराकरण के संबंध में अपने विधानसभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बन्धित सभी कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये तथा कहा गया कि एक माह में सभी टेण्डर करा लिये जाय। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी गई गई 95 प्रतिशत मुख्यमंत्री धोषणाओं को पूर्ण कर लिया गया है तथा अन्य स्टीमेट शासन को प्रेषित कर दिये गये है।
इस अवसर पर बैठक में लोक निर्माण एवं जलनिगम के मुख्य अभियन्ता गढवाल, अभिशासी अभियन्ता सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, अनुज कौशल, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!