देहरादून। गैस की किल्लत को देखते हुए प्रदेशभर में इंडक्शन चूल्हों की भी मांग बढ़ गई है। इस कारण कई जगहों पर इनका स्टाक खत्म हो गया है।देहरादून के कई दुकानों में इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। वहीं, कुछ दुकानों में एक.दो इंडक्शन ही बचे हुए हैं। जबकि डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा तत्काल डिलीवरी करने वाले जो तमाम ऑनलाइन एप्लीकेशंस हैं, उसमें इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहा है। इतना ही नहीं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जो इंडक्शन पहले 1,500 से 2,000 रुपए में मिल जा रहा था। वही इंडक्शन अब 2,000 से 3,000 तक पहुंच गया है। यानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समय.समय पर निकाले जाने वाले तमाम तरह के स्कीम में बदलाव कर दिया गया है। क्योंकि इंडक्शन की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है।
इंडक्शन चूल्हे विक्रेताओं का कहना है कि स्टाक की डिमांड भेज दी है, लेकिन कब तक आएगी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। उधर, ई.कामर्स प्लेटफार्म में भी बड़े ब्रांड के इंडक्शन चूल्हे अनुपलब्ध दिख रहे हैं। वहीं एक कारोबारी ने बताया कि दो किलोवाट का इंडक्शन चूल्हे की कीमत 2000 रुपये से शुरू हो रही है, खरीदार बढ़ गए हैं।
