हिंसा का मास्टरमाईंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

Share Now

हल्द्वानी। हिंसा का मास्टरमाईड अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की अपुष्ट सूचना सामने आ रही है। जबकि उत्तराखण्ड पुलिस इसकी पुष्टि नही कर रही है।
अब्दुल मलिक के अधिवक्ता अजय कुमार बहुगुणा और शैलभ पांडे ने बताया हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। अब्दुल मलिक के वकीलों ने बताया उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लेकर आ रही है। फिलहाल, इस बात की उत्तराखंड पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!