देवप्रयाग के पास देर रात एक तर्क गहरी खाई मे गिर गया सूचना पर आपदा टी के सतह ठाणे की पुलिस मौके पर पहुची तो पाया की ट्रक अलग अलग ठुको मे विखरा पड़ा है | उत्तरकाशी निवासी चालक के इस दौरान मौत हो गयी | पुलिस के सूत्रो ने बताया की संभवतया ट्रक का टायर फट गया अथवा इसकी कमानी टूटने से इसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक हादसे का शिकार हो गया
एनएच 58 टिहरी देवप्रयागआज प्रातः 10 बजे सूचना मिली कि एक ट्रक मरोडागाड़ के नीचे रोड से करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पड़ा है सूचना पर थाने के कर्मचारियों सहित आपदा उपकरण के साथ पुलिस कर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन सुरू किया | नीचे खाई में उतर कर देखा ट्रक का हर पार्ट अलग -थलग पड़ा था चारों तरफ सीमेंट बिखरा पड़ा था | ट्रक के बॉडी पर लिखे मोबाईल नम्बर पर फोन कर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि यह ट्रक श्री सुभाष उनियाल ऋषिकेश का है जिसको ड्राइवर बृजमोहन s/oरतन लाल उत्तरकाशी चलाता है और यह कल शाम 6-7 बजे ऋषिकेश से सीमेंट लेकर वाया गजा चाका होते हुए मलेथा को निकला था। और रात में खाई में गिर गया आसपास तलाश किया तो ड्राइवर बृजमोहन की बॉडी गहरी खाई में मिली जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसको काफी मशक्कत से रेस्क्यू कर निकाला गया, जिसका पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथमदृष्टि से लग रहा है कि ट्रक का या तो कमानी टूटी या फिर टायर बर्स्ट हुआ होगा।
