डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती भी कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट हुईं

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल डीजी हेल्थ होम आइसोलेशन में हैं। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य महानिदेशक के पति भी कोरोना संक्रमित हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती ने 4 दिन पूर्व कोरोना की जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल डॉ अमिता उप्रेती ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले डीजी हेल्थ रहे और वर्तमान में चिकित्सा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर डीएस रावत भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने दून अस्पताल में अपनी कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ जीएस रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल चिकित्सा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ डीएस रावत और सदस्य डॉक्टर जीएस रावत होम आइसोलेशन में हैं।

देहरादून में 279 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव निकली

देहरादून। देहरादून जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 279 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 23135 हो गयी है, जिनमें कुल 20231 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं।
 1850 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3473 सैम्पल भेजे गये। आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 242, जिनमें 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटव प्राप्त हुई, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 24 आरटीपीसीआर तथा 42 एंटीजन सैम्पल लिए गए,जिनमें 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई, रेलवे स्टेशन पर 753 सैम्पल लिए गए, जिनमें 1 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आईएसबीटी पर 04 एवं कुल्हाल चैक पोस्ट पर 16 सैम्पल लिए गए, जिनमें  सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 60 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!