डीजीपी अशोक कुमार की दून समीक्षा – कर्मचारियों की समस्या के साथ ज़िम्मेदारी का दिलाया अहसास – पुलिस कर्मी के लिए पैसा अंतिम लक्ष्य नही होना चाहिये

Share Now

देहरादून राज्य पुलिस के मुखिया अशोक कुमार की दून जिले में समीक्षा बैठक बेहद सीमित व सटीक रही । डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक की शुरुआत कर्मचारियों की समस्या व उनके ट्रांसफर जैसे विषयों से करते हुये पुलिसकर्मियों को पुलिस के मूल काम की याद दिलाई। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पैसा अंतिम लक्ष्य नही होना चाहिये। जिस पेशे में हम है उसमें पीडित की संतुष्टि उसकी मदद ही हमारी अंतिम संतुष्टि होनी चाहिये।
करीब 30 मिनट के सम्मेलन में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अपना बेस्ट आउटपुट सभी कर्मियों को देना है। जैसा कि उन्होने चार्ज लेते समय वीडियो संदेश के माध्यम से भी कहा था। डीजीपी ने पुलिस की सुख सुविधाओं में और सुधार के साथ ही पुलिस के मार्डन स्कूलों को और बेहतर के लिये हर संभव प्रयास करने की बात पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में कही है। पत्रकारो से बातचीत में अशोक कुमार ने कहा है कि दिसंबर माह में राज्य के प्रत्येक जिले वाहिनी की समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिये जायेंगें ताकि और बेहतर पुलिसिंग हो। – अशोक कुमार डी जी पी उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!