पर्यटन नगरी धनोल्टी में बुधवार से सुरु हुई बर्बृफवारी आज हस्पतिवार तक जारी है | बदले हुए मौसम के मिजाज ने यहां स्थानीय लोगों व पर्यटकों को खुश कर दिया| लम्बे समय से लोह हिमपात का इन्तजार कर रहे थे | बुधवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही हल्की बर्फबारी से क्षेत्र में ठंडक तो बढ़ गई है साथ ही होटल व्यवसाय तथा किसानों के चेहरों पर रौनक आई है किसान व होटल व्यवसाई इस मौसम के हिमपात का इंतजार कर रहे थे यदि मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो श्याम तक भारी बर्फबारी हो सकती है | होटल यूनियन के अध्यक्ष यशपाल बेलवाल का कहना है कि अभी तो धनोल्टी में हल्की बर्फबारी हो रही है अगर इसी तरह बर्फबारी होते रहे तो धनौल्टी की और पर्यटन रुख करने लगेंगे जिससे यहां के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा | वही किसान यूनियन के अध्यक्ष एलाम पवार का कहना है कि अगर इस माह की बर्फबारी ठीक रही तो पानी के स्रोत रिचार्ज हो जाएंगे तथा खेती-बाड़ी के लिए और सेब के बगीचों के लिए बहुत अच्छी बर्फबारी होगी
