धनोल्टी – एटीएम की कमी पूरी करगी स्वाइप मशीन – उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की स्वाइप मशीन से पर्यटक कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

Share Now

धनौल्टी  

पर्यटन नगरी धनौल्टी में आज से स्वाइप मशीन का काम शुरू  हो गया है | अब एटीएम कार्ड का उपयोग कर  पर्यटक तथा स्थानीय लोग ऑनलाइन पेमेंट  कर सकेंगे | वर्षों से लोग इस सुविधा की  मांग कर रहे थे|

देवेन्द्र वेलवाल धनोल्टी

टिहरी जिले का पर्यटन स्थल धनोल्टी में एटीएम सुविधा नहीं है उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने  अब  स्वाइप मशीन लगाकर व्यापारियों को उपलब्ध करा दी है|   स्वाइप मशीन लगने के बाद लोगों में खुशी की लहर है व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला प्रधान धनौल्टी नीरज बेलवाल होटल यूनियन अध्यक्ष यशपाल बेलवाल ने कहा है कि जो पर्यटक कैश लेकर नहीं आते थे वह अब स्वाइप मशीन के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे बजट बिगड़ने के बाद भी और कुछ दिन धनौल्टी में रुक सकते हैं अन्यथा अब तक  नगद कैश नहीं होने के उन्हें वापस मसूरी या देहरादून लौटना  पड़ता था बताते चले कि धनोल्टी के आसपास 30 किलोमीटर के दायरे में कोई भी एटीएम मशीन न होने से पर्यटक परेशान रहते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!