धारचूला- महिलाओ, बुजुर्गो, बच्चों पर हुई बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में विरोध प्रदर्शन

Share Now

धारचूला ब्लाक कांग्रेस ने फुंका मुख्यमंत्री का पुतला ।

गैरसैण में सडक चौडीकरण कि मांग कर रहे महिलाओ पर लाठी चार्ज कि घटना अब सरकार के लिए जी का जंजाल बन चुकी है | पुरे प्रदेश में विपक्ष के हंगामे सुरु हो गए है और सरकार के प्रतिनिधि अलग – अलग तरह के बयान बाजी कर रहे है | एक बार बयान आया कि सडक की पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है फिर अगले बयान में कहा गया कि लोक निर्माण विभाग ने तकनीकी पहलु बताकर डेढ़ लेन मार्ग पर अड़चन बताई है |

नदीम परवेज़ धारचूला

धारचूला – कांग्रेस पार्टी कि  महिला ब्लॉक अध्यक्षा लक्ष्मी रायपा की अध्यक्षता में गेरसैण ,भराड़ीसैंण में सरकार के इशारे पर महिलाओ, बुजुर्गो, बच्चों पर हुई बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया…

इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्त्तौ ने जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कै ख़िलाफ़ नारेबाजी की  ओर गांधी चौक धारचूला में मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया इस पुतला दहन उपरांत नंदा  बिष्ट ने इस तरह के कार्यों की  कड़ी निन्दा की |  


लक्ष्मी रायपा, नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, अंजू रोंकली, लक्ष्मी गुंज्याल, जानकी देवी, निहारिका गर्ब्याल, , डूंगर सिंह दानू, जीत धामी, सौरभ मर्तोलिया, रवीश पतियाल, सज्जाक हुसैन, नवनीत जीवन रौतेला प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए…
कार्यक्रम का संचालन रविश पतियाल ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!