नेपाल से लगे धारचूला बार्डर पर आपदा का कोहराम – बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद

Share Now

जामूनी तोक जुम्मा तबाह बादल फटा ।। शवो का मिलन सुरू

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बीती रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। धारचूला के जुम्मा गांव में सात घर जमींदोज हो गए हैं । जिनमें 7 लोगों के दबे होने की सूचना है |  जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि 4 लोगों के शव अब तक मलबे से निकाल लिए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हताहतों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। वहीं इलाके में हुई भारी बारिश से सारी सड़कें बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है जिसके चलते राहत और बचाव कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें पैदा हो रही है। प्रशासन हेली ऑपरेशन के जरिए क्षेत्र में राहत कार्य शुरू करने जा रहे हैं उपजिलाधिकारी धारचूला अनिल कुमार शुक्ला को घटनास्थल में भेज दिया है |  एस डी आर एफ की एक टुकडी भी मौके पर  रवाना हो गयी है । एनडीआरएफ भी मोके में पहुंच गयी है । जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के हालात को देखते हुए एसडीआरएफ के साथ ही तमाम राहत दलों को मौके के लिए  रवाना कर दिया गया है | उन्होंने बताया जल्दी ही क्षेत्र में हेली ऑपरेशन के जरिए रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। वही धारचूला से सटे नेपाल के श्री बगड़ इलाके में भी बीती रात बादल फटा है। जिसके चलते हैं नेपाल मैं भी 15 से 20 लोगों के लापता होने की खबर है। नेपाल क्षेत्र से आए मलबे और पानी से धारचूला के तपोवन में बने एनएचपीसी कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे जो अभी बहाल  दिया गया है । । नदी का मलबा और पानी कॉलोनी के घरों में घुस गया है जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन द्वारा इलाके में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। हालत को देखते हुए  मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है । मुख्यमंत्री धामी की तरफ से जिलाधिकारी को भी मोके में जाने के निर्देश मिले है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!