कार्यमंत्रणा की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण एवं सदन के संचालन को लेकर हुई चर्चा

Share Now

भराड़ीसैंण। विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान की अध्यक्षता में आज कार्यमंत्रणा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदन में होने वाले राज्यपाल के अभिभाषण एवं सदन के संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
     विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक में विधानसभा के कार्य संचालन, राज्यपाल के अभिभाषण एवं उसके बाद विधानसभा में संचालित होने वाली कार्यवाही को लेकर कार्य मंत्रणा की बैठक की गई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक खजान दास, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल,  प्रमुख सचिव विधायी हीरा सिंह बोनाल आदि उपस्थित थे।

—————————————–

बजट सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गैरसैंण। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबंध कड़े किये गये हैं। जगह-जगह सुरक्षा के लिये 22 इंस्पेक्टर (एसओ) 54 सब इंस्पेक्टर, 16 एलएसआई, 26 हेड कांस्टेबल, 281 कांस्टेबल के साथ ही सुरक्षा सम्बंधी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिये सादी वर्दी में खुफिया तंत्र के तौर पर एलआईयू भी तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त पीएसी और अन्य सुरक्षा बल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने और आन्दोलनकारियों को रोकने के लिये दिवालीखाल से भराड़ीसैंण के पहुंच सड़क मार्ग के प्रवेश द्वार पर ही बैरिकेडिंग की व्यस्था की गई है। मालसी और मेहलचैंरी में अस्थाई जेल भी बनायी गयी है।
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!