अवैध खनन पर अंकुश लगाने के डीएम ने दिए निर्देश

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों से खनन कार्यों पर पैनी नजर रखते हुए अवैध खनन पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने मनरेगा, एनआरएलएम, स्वंय सहायता समूह एवं डेयरी के माध्यम से प्रवासी व्यक्तियों को स्वरोजगार दिये जाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारियों से आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाने को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल एवं रामजीशरण शर्मा,  नोडिल अधिकारी कोविड-19 डाॅ दिनेश  चैहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय अवधेश कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी  डाॅ सुभाष जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ अखिलेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।  

error: Content is protected !!