डीएम ने मसूरी क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी क्षेत्र में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए दिए की जहां पर सड़क खराब है उसे तत्काल ठीक कर लिया जाए। उन्होंने लोनिवि, यूपीसील, जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रसास किया जा रहा है कि सड़क माह के अन्त तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साज-सज्ज के कार्यों को छोड़कर शेष अन्य निर्माण कार्यों में तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए गए है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नन्दन कुमार सहित लोनिवि, यूपीसील, जल संस्थान, जल निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

री बैंक का दौरा कर बैंक की कार्यप्रणाली को बारीकी से जाना तथा वहां के अधिकारियों एवं स्टॉफ से बैंक के क्रियाकलापों एवं उससे जुडे़ ग्रहाकों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सहकारी बैंक के संचालन एवं ग्राहकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डॉ. रावत ने बैंक के अधिकारियों को बताया कि उत्तराखंड में भी सहकारी बैंक बेहतरी की ओर अग्रसर है। प्रदेश के बैंकों में एनपीए कम करने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया जिससे सहकारी बैंकों का एनपीए काफी कम रह गया है। इसी प्रकार सहकारी समितियों को शतप्रतिशत कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है, जोकि सहकारिता के क्षेत्र में एक मिशाल है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के शीर्ष अधिकारियों को पैक्स समितियों के क्रियाकलापों के अध्ययन को उत्तराखंड आने को आमंत्रित किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने सोलापुर स्थित अश्विनी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल का भ्रमण कर वहां की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कैथ लैब, आईसीयू व अन्य सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही अस्पताल के संचालन की कार्यप्रणाली को भी जाना। साथ ही उन्होंने वहां पर इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर अस्तपाल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग एवं सहकारी विभाग के अधिकारियों का एक दल सोलापुर के कोऑपरेटिव हॉस्पिटल के अध्ययन को भेजा जायेगा ताकि भविष्य मे महाराष्ट्र की बेहरत स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!