डीएम ने दो अन्तरिम सम्पतियों का स्थलीय निरीक्षण किया

Share Now

देहरादून। उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत उच्चतम मूल्यांकन के दो लेख पत्रों की अन्तरिम सम्पत्ति का जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सीएम डेशबोर्ड के महत्वपूर्ण बिन्दु के.पी.आई के तहत प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के 222 राजपुर रोड पर मैक्स स्टेट के भवन एवं गुनियाल गावं की भूमि के दो अन्तरिम सम्पतियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थलों के लेख पत्रों में सम्बन्धित के माध्यम से अन्तरित सम्पत्ति में मैक्स स्टेट में निर्मित भवन निर्माण का मूल्यांकन एवं गुनियाल गांव में भूमि विक्रय के मूल्यांकन को सम्मिलित किया गया है। साथ ही सम्बन्धित प्रकरणों में शासकीय पत्राजादों(लेख पत्रों) एवं मौके पर अवस्थित सम्पतियों की स्टाम्प ड्यूटी भरी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डेशबोर्ड के महत्वपूर्ण बिन्दु केपीआई के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने सम्पत्ति सम्बन्धी सभी दस्तावेजों की आवश्यक जांच-पड़ताल करते हुए यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश उप निबन्धक स्टाम्प, लेखपाल एवं अन्य सम्बन्धितों को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप निबन्धक अवतार सिंह, अरविन्द कुमार लेखपाल एवं राजस्व विभाग के साथ ही क्रेता एवं विक्रेतागणों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!