डीएम ने विस उपचुनाव में लगे नोडल, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली

Share Now

अल्मोड़ा। विधानसभा उप निर्वाचन सल्ट को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज एनआईसी सभागार में उप चुनाव में लगे नोडल, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाय। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल में आवश्यक व्यवस्थायें व बैरिकेटिंग का कार्य जल्द पूर्ण करें। प्रभारी अधिकारी ईवीएम को मतदान में उपयोग में लायी जाने वाली ईवीएम व वीवीपैट का रेण्डमाईजेशन की तिथियाॅ तय करने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी वाहन व्यवस्था को पोलिंग पार्टियों हेतु वाहन अधिग्रहण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पोलिंग पार्टियों हेतु लेखन सामग्री व अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता को आदर्श आचार संहिता के मामलों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये साथ ही प्रभारी अधिकारी मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानिटरिंग को राजनैतिक विज्ञापनों व पैड न्यूज पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। इस बैठक में उन्होंने प्रभारी अधिकारी कार्मिंक को निर्वाचन में लगे कार्मिकों के डाटा की अद्यतन फिडिंग, डाटा मैनेजमेंट व कम्युनिकेशन प्लान को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।  प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम को 24ग् 7 के आधार पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना व शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा शान्ति एवं कानून से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी व निर्वाचन के लिए उपलब्ध फोर्स की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन नवनीत पाण्डे, प्रभारी अधिकारी ईवीएम के0सी0 आर्या, प्रभारी अधिकारी वाहन व्यवस्था गुरूदेव सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक एच0बी0 चन्द, प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम राकेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!