लाॅकडाउन के चैथे चरण के पहले दिन दून में आवाजाही बढ़ी

Share Now

देहरादून। देशव्यापी लॉकडाउन का चैथा चरण शुरू हो चुका है। लॉकडाउन-4 के पहले ही दिन सोमवार को राजधानी की सड़कें कुछ नए रंग-रूप में नजर आईं। सड़कों पहले से अधिक ट्रैफिक की आवाजाही के चलते लोगों की चहलकदमी भी बढ़ती जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।देहरादून में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की बात करें तो फिलहाल तीसरे लॉकडाउन की तर्ज पर अभी आधी दुकानें खुली हैं और आधी दुकानें बंद हैं। हालांकि लॉकडाउन 4.0 में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को ये छूट दे दी है कि वे ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन अपने हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं। अब उम्मीद है कि नई गाइड लाइन के अनुसार उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन 4.0 के मुकाबले पहले से कुछ ज्यादा छूट दे सकती है। उत्तराखंड में प्रवासियों के आने से लगातार कोरोना संक्रमितमरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य में सोमवार तक कोरोना के 93 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में यदि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए व्यापारिक समेत अन्य संस्थानों को खोलने की मंजूरी दे भी देती है तो पुलिस और प्रशासन के लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइज के नियमों का पालन करना आसान नहीं है।

error: Content is protected !!