सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में दून की देवज्योति चक्रवृति और सागर गर्ग ने प्रदेश में किया टॉप

Share Now

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजों में देवज्योति चक्रवृति और सागर गर्ग ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। प्रदेश के टॉप-10 छात्रों में 101 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। देहरादून रीजन का परिणाम इस साल 83.22 प्रतिशत रहा है।
सीबीएसई की ओर से दोपहर करीब 12 बजे परिणाम जारी किया गया। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल देहरादून रीजन का परिणाम काफी ऊपर गया है। पिछले साल रीजन का रिजल्ट 73.57 था, वहीं इस साल यह 83.22 प्रतिशत रहा। पिछले साल जहां टॉप-10 में केवल 28 छात्र-छात्राएं थीं, वहीं इस साल यह संख्या 101 है। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने रिजल्ट में सुधार होने पर सभी स्कूलों, छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस बार फिर छात्रों के मुकाबले छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून रीजन में जहां छात्रों का पास प्रतिशत 80.48 रहा, वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 87.02 रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!