रूड़की
-टोल प्लाजा पर दिव्यांग के साथ बेरहमी से की गई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
इंसान कितना बेहरम हो चुका है इसका अंदाजा रुड़की के भगवान पुर थाना क्षेत्र गाँव सालियर के चेकपोस्ट पर दिव्यांग लड़के के साथ आधा दर्जन के करीब युवको की भीड़ द्वारा लाठी डंडों से सरेआम की गई पिटाई को देखकर लगाया जा सकता है
रुड़की के पुहाना स्थित टोल प्लाजा पर बीती 29 नवंबर को हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है, जिसमे कुछ युवक एक दिव्यांग व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे है, वहीं दिव्यांग व्यक्ति रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी के ड्राइवर का बेटा बताया गया है, जो अपने निजी काम से भगवानपुर गया था, भगवानपुर से वापस लौटते समय उसके साथ ये घटना हुई, जब इस वीडियो की जानकारी ली गई तो वायरल वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना स्थित टोल प्लाजा का ही बताया गया है।
आपको बता दें कि 29 नवंबर को टोल प्लाजा स्थित एक ट्रक चालक अपने ट्रक को पीछे की तरफ बैक कर रहा था, इसी दौरान पीछे खड़ी एक कार में ट्रक टकरा गया जिसको लेकर ट्रक चालक ओर कार चालक आपस मे बहस कर रहे थे , तभी डंडों से लैस होकर आए दर्जनों युवकों ने कार सवार एक दिव्यांग व्यक्ति को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया, वायरल वीडियो के अनुसार दिव्यांग व्यक्ति किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने की कौशिश कर रहा है , लेकिन दिव्यांग होने के कारण दिव्यांग को पकड़ लेते है, और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर देते है, आखिर कार दबंग युवकों द्वारा दिव्यांग को पीटने का हक किसने दिया, ऐसे में भगवानपुर पुलिस भी मामले को गम्भीरता से नही ले रही, बताया जा रहा है कि पीड़ित दिव्यांग को गम्भीर चोटे आई है, पीड़ित दिव्यांग का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है, वहीं पीड़ित पक्ष ने भगवानपुर थाने में दोषियों के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है, अब देखने वाली बात होगी क्या पीड़ित दिव्यांग को इंसाफ मिलेगा या नहीं, वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष पी डी भट्ट ने बताया कि टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
-सुधीर सैनी (घायल युवक के पिता)
-पी डी भट्ट (थाना अध्यक्ष भगवानपुर)
