उत्तरकाशी जिले से सुमन बाडोनी बने Digital_Volunteer सोसल मीडिया पर पुलिस के साथ रखेंगे नजर |
आम जनता की आवाज और उनकी प्रतिकृया जानने के लिए सोसल मीडिया महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है इसके बाद भी कई मौको पर असामाजिक तत्वो द्वारा सोसल मीडिया पर भ्रामक खबर अथवा अफवाओ को फैलाकर कानून व्यवस्था बिगड़ने का काम किया
जाता है जिसके बाद पुलिस प्रशासन का अनावश्यक समय बर्बाद होता है लोगो को बिना वजह दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | सोसल मीडिया के दुरपयोग को रोकने के लिए पुलिस मुख्यलाय देहारादून से पूरे प्रदेश के सभी जिलो से एक एक डिजिटल वोलीएंटर का चयन किया गया है जो सोसल मीडिया मे फैल रही अफवाओ पर लगाम लगाने और कोविड 19 से सुरक्षा के लिए समाज मे जागरूकता अभियान चलाएँगे |

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली झूठी अफवाहों का खण्डन करने, भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को साइबर अपराधों, कोरोना इत्यादि के सम्बंध में जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर पर Digital Volunteers WhatsApp Group बनाया गया है, जिसमे उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा गया था जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं DGP अशोक कुमार, आई.पी.एस, द्वारा की जाती है एवं प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले Digital Volunteers को सम्मानित भी किया जाता है।
