ट्रक और बस की भीषण टक्कर में चालक की मौत, तीन यात्री घायल

Share Now

हरिद्वार। ट्रक और बस की भीषण टक्कर में बस चालक की मौत हो गयी। जबकि तीन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस रुड़की के नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे रोडवेज बस ट्रक के पीछे जा घुसी। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गयी। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहंुचे। इस हादसे में बस चालक की मौत को गयी जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए। इस हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतक की पहचान बस चालक मोकम सिंह निवासी किशनपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। जबकि घायलों के नाम यात्री नरेंद्र, पंकज और अनिल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!