हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर ने जन औषधि केंद्र से लिए दवा के सैंपल

Share Now

हरिद्वार। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शहर के विभिन्न जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीन जन औषधि केंद्रों से दवा के साथ सैंपल भरे। सभी सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा जा रहा है।
ड्रग कंट्रोल विभाग जन औषधि केंद्रों की दवाओं की जांच के लिए अभियान चला रहा है। अभियान के बुधवार को तहत ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने शहर के जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर सबसे पहले चंद्रचार्य चैक स्थित जन औषधि केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने दवाओं का क्रय विक्रय रजिस्टर की जांच की। इसके बाद 3 दवाओं के सैंपल भी भरें। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने ज्वालापुर कोतवाली के पास स्थित जन औषधि केंद्र में भी जांच की। उन्होंने मेडिकल स्टोर से 2 दवाओं के सैंपल एकत्र किया। इसके बाद उन्होंने कनखल में भी एक जन औषधि केंद्र से दवाओं के दो और सैंपल लिए। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कहा कि लोग जेनेरिक दवाओं को लेकर जागरूक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह दवाएं भी एथिकल दवाओं की तरह कारगर होती है। बस दवा सस्ती होने के चलते लोग इनकी गुणवत्ता को लेकर असमंजस में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!