शराब के नशे मे धुत शिक्षक का विडियो वायरल

Share Now

पौड़ी _ फर्श पर लेटकर बड़बड़ाता ये शराबी एक शिक्षक है जिसके कंधो पर गाँव के नौनिहालों का भविष्य सौंपा गया है । शिक्षक के नाम को बदनाम करने वाले ये महाशय प्रदीप कुमार है जो  थैलीसैंण के प्राथमिक विद्यालय कुणेथ मे  प्रधान अध्यापक पद पर तैनात है ।

ये विध्यालय पौड़ी जिला अंतर्गत श्रीनगर विधानसभा मे पड़ता है। वर्ष 2008 से इस स्कूल मे तैनात प्रदीप कुमार स्कूल समय मे भी  शराब के नशे मे धुत रहता  है । नशे मे चूर बानियान पहने इनकी क्लास तो देखिये —  इन्हे न अपने  पद की गरिमा का खयाल है और न अपने पहनावे की चिंता और तो और नशे मे धुत होकर ये जमीन पर भी पड़े दिखाई देते है । कक्षा मे भी इनकी वेश भूषा किसी जोकर जैसी ही रहती है । ग्रामीणो ने इसकी शिकायत डीईओ ऑफिस मे भी की है लेकिन कोई कार्यवाही  नहीं हुई । आलम ये है की अभिभावकों ने धीरे धीरे स्कूल से अपने  बच्चो को ही हटाना सुरू कर दिया है । फिलहाल स्कूल मे केवल 47 ही छात्र रह गए है। पहले प्रदीप कुमार स्कूल मे ही रात्री निवास करता था,  किन्तु शराब के नशे मे गाली गलोज और ग्रामीणो से हुए झगड़े के बाद उसे अन्यत्र रहने के लिए कह दिया है । गाँव  के ग्राम प्रधान ने अपने विडियो संदेश मे स्कूल शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए मीडिया से सहयोग मांगा है ताकि गाँव के गरीब बच्चो को शराबी शिक्षक के आचरण  से मुक्ति मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!