पौड़ी। जनपद पौड़ी में मानसनू की पहली बारिश से ही लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। रविवार को रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण दो राजमार्ग समेत आठ मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गए।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जगह-जगह मलबा आने से कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं उनमें थलीसैंण बूंगीधार-देघाट-मरचूला, स्व. जगमोहन सिंह नेगी राज्य मार्ग के अलावा पाणीसैंण-डबराड़-बूथानगर, खाल्यूडांडा-लिस्कोट चाई-गिवाली-रैतपुर, नौलापुर-केदारगली-बीरोंखाल, कोटद्वार रामणी- पोखाल कणर्वाश्रम ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के अंर्तगत आपदा कंट्रोल रूम को अलर्ट रखने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जनपद में बारिश से बंद हुए मोटर मार्गों को खोलने के बाद जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
