बुजुर्ग ने बुजुर्ग महिला से किया दुराचार – पंचायत ने पेड़ से बाँध कर की पिटाई – विडियो वायरल

Share Now

पेड़ से बांधकर बुजुर्ग की पिटाई, विडियो वायरल
– रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। दिनेशपुर में एक पंचायत के दौरान इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की पंचायत ने पेड़ से बांध कर जम कर पिटाई की गई है,जो कि अब सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई और पिटाई करने वाले लोगो पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये मामला 15 फरवरी का बताया जा रहा है और मौजूद लोगों ने वीडियो बना कर 20 फरवरी को वायरल कर दी। 

आपको बता दें कि 7 दिन पूर्व उधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर की ग्राम जयनगर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर आरोप लगा कि बुजुर्ग ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि महिला दिमाग से विक्षित है। जैसे ही इस घटना की सूचना पीड़िता के परिजनों को चली वैसे ही एक पंचायत में बुजुर्ग को बुला कर पेड़ से बांध दिया ओर जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की ओर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को पेड़ से खोला ओर दुराचार के मामले में बुजुर्ग को जेल भेज दिया। इतना ही नही बल्कि बुजुर्ग की पिटाई कर वीडियो बनाई गई और इसे वायरल कर दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी बुजुर्ग के परिजनों से तहरीर लेकर बुजुर्ग की पिटाई करने वाले आरोपियो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिनेशपुर के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ये घटना 15 फरवरी की है | पुलिस को सूचना मिली कि एक विक्षित बुजुर्ग ने एक विक्षित महिला के साथ दुराचार कर दिया है। पुलिस ने उस समय उस बुजुर्ग को दुष्कर्म की धारा में जेल भेज दिया था। अब बुजुर्ग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुजुर्ग की एक पेड़ से बांधकर पिटाई की है और वीडियो वायरल भी कर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है ।

अशोक कुमार — थानाध्यक्ष, दिनेशपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!