खेल महाकुंभ से बढाते अपनी प्रतिभाः बिजल्वाण

Share Now

उत्तरकाशी। सात दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का शुक्रवार को बत्तोर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के उपस्थित में समापन हो गया।
युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय मनेरा स्टेडियम में खेले महाकुंभ के समापन के मौके पर बिजल्वाण ने विभिन्न ब्लॉकों से आये प्रतिभागियों को सात दिनों तक खेल महाकुम्भ में बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ प्रतिभाग करने को लेकर उन्हें जनपद स्तर में व आगे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा बढ़ाने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुम्भ में विभिन्न आयु वर्ग के बालक- बालिकाओं ने जिस तरह से न्याय पंचायत स्तर से जनपद स्तर में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया यह निश्चित ही प्रदेश स्तर पर भी जनपद का नाम रोशन करेगें ऐसी में अपेक्षा करता हूं स उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति अग्रेषित करने और अनुशासन को सिखाने के लिए खेल एक ऐसी विधा है जो युवा वर्ग के लिए उपयोगी बनरही है स खेल हमें जीवन जीने का एक तरीका बताता है जिस तरह खेल में संघर्ष कर हम अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे कर आगे बढ जाते है उसी तरह जीवन में हम संघर्ष कर अपने मुकाम हासिल कर पाते है। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस दौरान बिजल्वाण ने विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिभागियों को प्रथम 700 , द्वितीय 500, तृतीय 300 रुपये की नगद धनराशि व मेडल, प्रमाणपत्र तथा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने कहा कि जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ बालक वर्ग में 1028, बालिका वर्ग में 813 कुल 1848 व विकास खंड स्तर पर (3880 बालक) , (2667 बालिका) कुल 6547 तथा न्याय पंचायत स्तर में (7615 बालक) , (5424 बालिका) कुल 13038 इस तरह से विकास खंड से न्याय पंचायत स्तर व जनपद तक कुल 21433 बालक-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । उन्होंने कहा कि सात दिनों तक खेल महाकुम्भ में विभिन्न सौंपे गये दायित्वों का बखूबी से निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करने पर सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, स्वस्थ्य कर्मियों आदि के साथ ड्यूटी में तैनात स्वयंसेवकों का आभार प्रकट करता हूं । उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के अन्तिम दिन अण्डर- 14,17,21 बालक-बालिका आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा फुटबॉल, बालीबॉल व पैन्टॉथलॉन प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। खेल महाकुम्भ में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 20 दिसंबर को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगें।
खेल महाकुम्भ के अन्तिम दिन अण्डर -21 बालक वर्ग फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भटवाड़ी की टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम नौगांव से 2-0 की बढ़त से विजयी रही। वहीं अण्डर-17 फुटबॉल बालक वर्ग में पुरोला व अण्डर-14 में भटवाड़ी की टीम चौम्पियन रही। पैन्टॉथालॉन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में डुण्डा से दुर्गेश जोशी प्रथम, भटवाड़ी से शिवम राणा द्वितीय व तृतीय स्थान पर रोहित भट्ट रहें। वहीं बालिका वर्ग में भटवाड़ी से प्रथम भवानी, डुंडा से द्वितीय रजनी पोखरियाल व पुरोला से तृतीय स्थान पर यशोदा रही।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, मनोज मिनान, दिनेश भटवान, पूर्व छात्र संघ महासचिव सोहनपाल भण्डारी, जिलाध्यक्ष युवा कल्याण समिति आजाद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भटवाड़ी प्रवेश चन्द्र पैन्यूली, डुंडा संन्दीप राणा, किरण नौटियाल, सविता, राकेश कलूड़ा, अमित राणा सहित महादेव सिंह गुसाईं, विजय सेमवाल, गजेंद्र सिंह राणा, हरदेव सिंह पंवार व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!