वृक्षारोपण एवम् जल संरक्षण हरेला के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा ग्राम विकास विभाग, वन विभाग, नमामि गंगे के प्रतिनिधियों एवम् पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से वृक्षारोपण एवम् जल संरक्षण का कार्य संपादित किया। कार्यक्रम को कोविड़-19 के दृष्टिगत सभी सावधानी रखी गईं। कार्यक्रम दो ग्राम पंचायत क्रमशः पटारा एवम् डूंडा में संपादित किया गया।
डूंडा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम में विकास खंड के प्रमुख श्री शैलेन्द्र कोहली, छेत्र पंचायत सदस्य श्री विजय भारती, ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा भट्ट, वन विभाग के अधिकारी, नमामि गंगे के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन के विशेषज्ञ श्री नासिर अली ने फलदार पौधों जैसे आम , आंवला एवम माल्टा लगाने की विधि एवम् देख रेख के बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ५० लोगों ने प्रतिभाग किया।
दूसरा कार्यक्रम पटारा ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी युवाओं द्वारा बड़ चड़ कर हिस्सा लिया गया। वृक्षारोपण में कचनार, आंवला , देवदार , बांज आदि के पौध लगाए गए। प्रवासी युवाओं ने रिलायंस फाउंडेशन के भूपेंद्र रावत के तकनीकी मार्गदर्शन में जानवरों के लिए पानी उपलब्ध कराने की दृष्टि से श्रमदान कर बतालधार नामक तोक में ९५१ मीटर की कच्ची चाल का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी, हिम पटारा संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सरतमा देवी, 22 प्रवासी युवाओं समेत कुल 57 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।