कोरोना महामारी में भी अवसर तलाश करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य विभाग को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए | दरअसल फर्जी आरटीपीसीआर बनाकर आपदा काल में पैसा बनाने वाले गिरोह की शिकायत बार बार मिल रही थी | इस बार मंत्री सुबोध उनियाल खुद पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचे और पाया कि एक व्यक्ति एक घंटे में ही फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट देकर न सिर्फ बहार से आने वालो को लूट रहा था बल्कि संक्रमण का खतरा भी फैला रहा था | युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ सुरु कर दी है
फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की सूचना पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ढालवाला चेकपोस्ट पर छापेमारी की । इस मामले में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।
घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ढालवाला स्थित स्वास्थ्य विभाग की चेकपोस्ट में पहुंचे। यहां पर छापामारी की कार्रवाई करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और एंटीजन रैपिड टेस्ट की रिपोर्टों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद हरियाणा के चार युवकों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि यहां चेकपोस्ट पर घंटेभर में ही उन्हें आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाकर दी गई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को दी। इसके साथ ही उक्त प्रकरण के जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद आनन- फानन में मौके से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
